Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Roadways Recruitment 2024: यूपी रोडवेज द्वारा छह जिलों में कंडक्टर के 1649 पदों पर निकली बंपर भर्ती- आवेदन शुरू

UP Roadways Recruitment 2024 Notification Out: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा छह जिलों में कंडक्टर के कुल 1649 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन 22 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है। इन छह जिलों में अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, बरेली और नोएडा शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP Roadways Recruitment 2024 (यूपी रोडवेज कंडक्टर के 1649 पदों पर निकली भर्ती)

यूपी रोडवेज भर्ती 2024 – कंडक्टर के पदों पर आयी नई भर्ती के लिए आवेदन हेतु आपको उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा। वहीं आपको यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती अप्लाई ऑनलाइन लिंक मिलेगा। UP Roadways Conductor Bharti 2024 के लिए आवेदन हेतु आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ- साथ आवेदक कम से कम बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए।

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा UP Roadways Conductor Bharti 2024 Notification जारी करते हुए कुल 1649 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़े।

UP Roadways Recruitment 2024: यूपी रोडवेज द्वारा छह जिलों में कंडक्टर के 1649 पदों पर निकली बंपर भर्ती- आवेदन शुरू
यूपी रोडवेज द्वारा छह जिलों में कंडक्टर के 1649 पदों पर निकली बंपर भर्ती- आवेदन शुरू

UP Roadways Conductor Bharti 2024- Highlights

भर्ती विभागउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)
Article ForUPSRTC Recruitment 2024
Post NameConductor
Total Vacancy1649 Posts
Notification Date22 January, 2024
Application Last DateTo be announced
CategoryGovt Jobs
Official Websitesewayojan.up.nic.in

UP Roadways Vacancy 2024 District Wise List

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा जिन छह जिलों में कंडक्टर भर्ती अधिसूचना जारी उसकी जानकारी नीचे दी गयी है:

जिले का नामपद
अलीगढ़239
मुरादाबाद557
बरेली266
लखनऊ288
नोएडा162
गाजियाबाद147

UP Roadways Conductor Bharti 2024: Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश के रोडवेज विभाग में आई कंडक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व पात्रता से सम्बंधित अन्य जानकारियां नीचे दी गयी है:

उत्तर प्रदेश रोडवेज कंडक्टर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक कम से कम 12वीं पास वो भी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से। इसके इलावा आवेदक के पास सीसीसी प्रमाण-पत्र होना चाहिए। वहीं एनसीसी बी सर्टिफिकेट तथा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके आवेदकों के लिए राज्य सरकार द्वारा 5 प्रतिशित का वेटेज प्रदान किया गया है।

UPSRTC Conductor Recruitment 2024: Age Limit (आयु सीमा)

आयु सीमा: रोडवेज विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कंडक्टर पद पर आवेदन हेतु आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके इलावा उत्तर प्रदेश की आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गयी है।

UP Roadways Recruitment 2024: Application Fee

  • No information about the application fee.

UP Roadways Recruitment 2024: ऐसे करे आवेदन

जो भी पात्र उम्मीदवार यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहता है उसको सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाना होगा। जिसका लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है। इसके बाद आपको सेवा योजना पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप लॉगिन कर उत्तर प्रदेश रोडवेज भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते है।

UP Roadways Recruitment 2024 Apply Online Link

UP Roadways Conductor Bharti 2024: शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार के पास यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2024 के सम्बन्ध में वैध धनराशि की मांग की जाती है, तो वह त्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

UP Roadways Recruitment 2024 FAQs (सवाल-जवाब)

सवाल: यूपी रोडवेज भर्ती 2024 अधिसूचना कब जारी होगी?

जवाब: उत्तर प्रदेश रोडवेज विभाग में नई भर्ती की अधिसूचना 22 जनवरी 2024 को जारी कर गयी है।

सवाल: यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती कितने पदों के लिए होगी?

जवाब: कुल 1649 कंडक्टर पदों पर यह भर्ती होगी।

सवाल: UP Roadways Recruitment 2024 किस-किस जिले को शामिल किया गया है?

जवाब: नई भर्ती अधिसूचना में अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, बरेली और नोएडा जिलों को शामिल किया गया है।

Question: What is UPSRTC Conductor Bharti 2024 Starting Date to apply?

Answer: 22 January 2024 (Tentative).

Question: What is UP Roadways Vacancy 2024 Last Date?

Answer: To be notified soon.

For any query about the Uttar Pradesh Roadways Recruitment 2024 Notification ask by leaving a comment below.

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now