WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 2024 सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे (फॉर्म, लिस्ट)- ऐसे करें आवेदन

Maiya Samman Yojana 2024 झारखण्ड सरकार द्वारा गरीब वर्ग और निरक्षरित महिलाओं को आर्थिक मदद हेतु “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” को शुरू किया है। इसका लाभ झारखण्ड राज्य की 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा। मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त से शुरू हो चुकी है। यदि आप भी झारखण्ड मइयां सम्मान स्कीम का लाभ पाना चाहते तो इस लेख में दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े और समय रहते आवेदन करें।

Jharkhand Maiya Samman Yojana 2024 अधिसूचना जारी और पंजीकरण भी शुरू

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है और मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म भी उपलब्ध है। यह फॉर्म बिल्कुल फ्री है।यदि आप से कोई इस फॉर्म के लिए पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत प्रखंड के बीडीओ और सीओ को दे सकते है। मइयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म भरना भी 03 अगस्त से शुरू हो चूका है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान स्कीम के तहत प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को हर माह 1000/- रूपये देगी। तो समय रहते इस योजना के लिए आवेदन करें और इस स्कीम का लाभ पाए।

Jharkhand Maiya Samman Yojana 2024 Overview

आर्टिकलJharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
विभाग का नाममहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
राज्यझारखण्ड
श्रेणीसरकारी योजना
लाभार्थीझारखण्ड राज्य की गरीब महिलाएं
उद्देश्यप्रदेश की महिलाओं की आर्थिक सहायता करना।
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए हर महीने
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy. jharkhand. gov.in

Maiya Samman Yojana Application Form 2024

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म / एप्लीकेशन फॉर्म बिलकुल निशुल्क है। आपको सीधे आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है और इसका एक प्रिंटआउट निकलवा लें। इसके बाद मईया सम्मान योजना आवेदन फॉर्म को भरे और सभी जरुरी दस्तावेज इसके साथ सलंग्न कर समय रहते जमा कर दे।

मंईयां सम्मान योजना एप्लीकेशन फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पात्रता मापतंड

  • इस सरकारी योजना के लिए आवेदन हेतु आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल महिलायें ही आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का परिवार अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक्ड बैंक खाता होगा चाहिए।

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • आय प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटोग्राफ
  • बैंक खाता संख्या।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

झारखण्ड मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन हेतु आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और आवेदन फॉर्म या तो आप सीधे हमारी वेबसाइट पर दिए लिंक से डाउनलोड करें अन्यथा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना आवेदन पत्र मिलेगा जिसे आप डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
  • इसके बाद माइया सम्मान स्कीम एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरेंगे।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी जानकारियों को जाँच लें और सभी जरूरी दस्तावेजों को सत्यापित कर आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सिविल कैंप कर्मचारियों के पास जमा करा दें।
  • जमा किया गए आवेदन फॉर्म की एक रसीद अवश्य लें।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Apply Online, List
Maiya Samman Yojana Jharkhand Apply Online, List

Maiya Samman Yojana List 2024 (मइयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?)

यदि आप ने भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और लाभार्थी सूची में अपना नाम खोज रहे तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से मइयां सम्मान योजना लिस्ट – जिलेवार लाभार्थी सूचीं भी देख सकते है।

  • लाभार्थी सूची चेक करने के लिए मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको झारखंड मुख्यंत्री मईयां सम्मान योजना का लिंक मिलेगा, उसको अपने क्लिक करना है और आगे बढ़ जाना है।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना जिलेवार लाभार्थी सूची का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें और अपने जिले को चुने।
  • जिले का चयन करने के बाद आपको अपना नाम, आवेदन संख्या, आधार कार्ड संख्या व पंजीकृत मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोज भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मइयां सम्मान योजना लिस्ट यानि लाभार्थी सूची मिल जाएगी। इसमें आप अपना नाम खोज सकते है और चेक कर पाएंगे की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा की नहीं।
  • इस प्रकार आप मइयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची जाँच कर सकते है।

Maiya Samman Yojana 2024 FAQs

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

आप झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाभार्थी लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते है।

मंईयां सम्मान योजना का क्या लाभ?

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आधिकारक वेबसाइट क्या है?

झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now

2 thoughts on “Maiya Samman Yojana 2024 सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे (फॉर्म, लिस्ट)- ऐसे करें आवेदन”

  1. आपके इस लेख में कहीं-कहीं गलत शब्दों का प्रयोग हुआ है आगे से इसे सुधार करें जैसे पात्र महिलाओं को प्रति महीना 1000 पिज़्ज़ा देवी दूसरा पात्र महिलाओं को प्रति महीना 1000 मूंगफली देगी इस तरह का वाक्य लिखा गया है अगले लेख में इसे सुधार करें

    Reply

Leave a Comment